बिक्रमगंज (बिहार), 30 मई: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मई को प्रस्तावित बिक्रमगंज दौरे को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में आज आरा, भोजपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री श्री ललन सिंह ने भाग लिया और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
श्री ललन सिंह ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बिहार के विकास को नई दिशा और गति देने वाला होगा।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आम जनमानस में जबरदस्त उत्साह है। पूरा क्षेत्र प्रधानमंत्री की एक झलक पाने और उनके संबोधन को सुनने के लिए आतुर है।



























