मसूरी स्थित नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस में श्रीलंका के सिविल सर्वेंट्स के लिए 9वां कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम प्रारंभ
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, मसूरी।नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG), मसूरी में सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका के सिविल सर्वेंट्स के लिए 9वां कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आरंभ हुआ। यह कार्यक्रम डिजिटल गवर्नेंस पर आधारित श्रीलंका के सिविल सेवकों के लिए दूसरी क्षमता निर्माण पहल है।
इस कार्यक्रम में श्रीलंका के विभिन्न प्रमुख मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे 40 मिड-लेवल सिविल सर्वेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता, सुशासन और डिजिटल तकनीक के बेहतर उपयोग के माध्यम से नीति निर्माण व कार्यान्वयन को सशक्त बनाना है।
यह प्रशिक्षण भारत और श्रीलंका के बीच प्रशासनिक सहयोग और संबंधों को और मजबूत करेगा। उल्लेखनीय है कि NCGG विदेशों के सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने वाला भारत का प्रमुख संस्थान बन चुका है।
समाचार स्रोत: PIB प्रेस विज्ञप्ति
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी