कोलकाता/ कौशलेन्द्र पाण्डेय:बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उन्होंने आज सुबह एक ट्वीट के माध्यम से यह शुभ सूचना साझा की। ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा:
“Good Morning! The wait is finally over! So grateful, blessed and pleased to announce the arrival of our little boy. Jai Hanuman!”
तेजस्वी यादव के इस ट्वीट के साथ ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके इस ट्वीट में “Jai Hanuman!” लिखे जाने को लेकर भी सोशल मीडिया पर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
तेजस्वी यादव की पत्नी रशेल गोदिन (अब राजश्री यादव) और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। यह खबर RJD समर्थकों के लिए खुशी का बड़ा मौका है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है, जिससे परिवार में उत्सव का माहौल है।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी की ओर से तेजस्वी यादव और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।





























