रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर खुशियों की दस्तक हुई है। उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। इस शुभ अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं कोलकाता स्थित अस्पताल पहुंचीं और तेजस्वी यादव व उनके परिवार को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा,
“तेजस्वी को दोहरी खुशी मिली है — एक तरफ पुत्र रत्न की प्राप्ति और दूसरी तरफ आगामी बिहार चुनावों की तैयारी। मैं उन्हें इस नए जीवन के आगमन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। तेजस्वी ने खुद मुझे मैसेज कर इस खुशखबरी की जानकारी दी थी, जिसके बाद मैं यहां आई। मैंने उनकी धर्मपत्नी, बहनों और परिवारजनों से मुलाकात कर सभी को बधाई दी है।”
तेजस्वी यादव के पिता बनने की खबर से राजनीतिक गलियारों में भी बधाईयों का तांता लग गया है। बिहार की सियासत में इस पारिवारिक खुशी के साथ एक सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।
(बाइट: ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल)
यह समाचार कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के लिए विशेष रूप से रिपोर्ट किया गया है।





























