रिपोर्ट: कौशलेन्द्र पाण्डेय/पटना: राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना द्वारा हाल ही में विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत घोषित परिणाम में दिव्या ठाकुर, पिता श्री सुरेश कुमार, को चिकित्सा पदाधिकारी (Medical Officer) पद पर नियुक्त किया गया है। इस सफलता के साथ ही दिव्या ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी बन गई हैं।
दिव्या ठाकुर की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय समुदाय में हर्ष और गर्व की भावना है। परिवार वालों ने मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी का इज़हार किया। उनके पिता सुरेश कुमार ने कहा, “यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। दिव्या की मेहनत और लगन ने आज उसे इस मुकाम तक पहुँचाया है।”
चिकित्सा क्षेत्र में सेवा देने का सपना देखने वाली दिव्या शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
स्थानीय लोगों ने भी दिव्या को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वह आगे चलकर समाज की सेवा में एक नई मिसाल कायम करेंगी।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी दिव्या ठाकुर को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।





























