Kaushlendra Pandey /पटना।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भाग लिया। इस अवसर पर बिहार के सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बिहार के सर्वांगीण विकास से जुड़े विविध पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करते हुए राज्य में विकास कार्यों की प्रगति, जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन और संगठन की सक्रियता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की मूल भावना ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ है और हमें जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करना होगा।
प्रधानमंत्री का प्रेरणादायक सम्बोधन न केवल कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा से भरता है, बल्कि उन्हें जनसेवा के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है। उनके नेतृत्व में बिहार में विकास की गति और अधिक तीव्र होगी, ऐसा विश्वास सभी कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया।
बैठक के पश्चात प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने इस संवाद को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन बिहार के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में नया उत्साह लाएगा।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)



























