विकास कुमार सिंह | नई दिल्ली/रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ एक सीधा और निर्णायक प्रहार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पाकिस्तान ने कोई भी गलत हरकत करने की कोशिश की, तो उसे भारतीय नौसेना की जबरदस्त मारक क्षमता का सामना करना पड़ेगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब केवल सावधानी नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई की नीति पर काम कर रहा है।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए उठाया गया एक साहसिक कदम बताया।
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि हमारी सेनाएं हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं और समुद्री सीमाओं की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह बयान स्पष्ट संकेत है कि भारत अब आतंकवाद और शत्रु गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपना चुका है।
🔗 विस्तृत जानकारी: PIB प्रेस विज्ञप्ति





























