सौरभ निगम | पुंछ, जम्मू-कश्मीर/गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुंछ स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर मत्था टेका और पाक-प्रायोजित आतंकवाद के हालिया हमले में प्रभावित सिख संगत से मुलाकात की। गुरुद्वारे को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने निशाना बनाया था, जिससे वहां क्षति हुई थी।
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार देश की एक-एक ईंट की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भारत की भूमि व नागरिकों पर हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प अटूट है और भारत अब चुप नहीं बैठेगा।
गृह मंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर सिख समुदाय के प्रति एकजुटता प्रकट की और भरोसा दिलाया कि सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
यह दौरा स्पष्ट संदेश देता है कि भारत अब न ही सहन करेगा, न ही चुप रहेगा, बल्कि हर हमले का दोगुना जवाब देगा।


























