प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बिहार में विकास की नई इबारत लिखेगा NDA: सम्राट चौधरी
कौशलेन्द्र पाण्डेय – बिक्रमगंज, रोहतास/बिक्रमगंज (रोहतास) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में उमड़े अथाह जनसमुद्र ने ऐतिहासिक रैली का रूप ले लिया। इस अवसर पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के स्वागत में बिहार की जनता ने जो जोश-जुनून दिखाया, वह अभूतपूर्व है।
प्रधानमंत्री मोदी ने #OperationSindoor के जरिए पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया और उसके बाद यह बिहार में उनका प्रथम आगमन था। रैली में पहुंचे लाखों लोगों ने यह संदेश दिया कि जन-जन को एनडीए पर भरोसा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ₹48,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे।
सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा:
“जन-जन को है विश्वास,
एनडीए ही करेगी विकास!”
#BiharThanksModiji #NDA4Bihar #NitishKumar #Rohtas #ModiSangBihar #Bikramganj #Karakat