सौरभ निगम- कानपुर, उत्तर प्रदेश/कानपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया।
उन्होंने कहा, “दुश्मन कहीं भी छिपा हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा, होक (खत्म) दिया जाएगा।”
प्रधानमंत्री का यह बयान आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अब भारत सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पहले से तैयारी भी करता है।
मोदी ने #OperationSindoor का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब सीमाएं पार कर दुश्मन को सबक सिखाता है।
सभा में उमड़े जनसैलाब ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों से माहौल गूंजा दिया।
पीएम ने कहा कि यह ‘नया भारत’ है, जो बात कम और काम ज़्यादा करता है।
उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राष्ट्रवाद से डरते हैं।
कानपुर की धरती से पीएम ने मजबूत सरकार और मजबूत सुरक्षा नीति का संकल्प दोहराया।
जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा, “देश की सुरक्षा के लिए एकजुट भारत ही हमारी ताकत है।”




























