कौशलेन्द्र पाण्डेय-कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, भागलपुर /भागलपुर जिले के मध्य विद्यालय सैनो, जगदीशपुर में आज एक सफल अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति और समग्र विकास पर चर्चा करना था।
बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। अभिभावकों को विद्यार्थियों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट दी गई तथा उनके सुझावों को गंभीरता से सुना गया। शिक्षकगण ने विद्यार्थियों की कमजोरियों और सुधार के उपायों पर प्रकाश डाला।
प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय तभी प्रगति कर सकता है जब शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक तीनों एकसाथ मिलकर कार्य करें। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इस तरह की बैठकों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि बच्चों के विकास में कोई बाधा न आए।
अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही सकारात्मक पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने का आश्वासन दिया।
– कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























