कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना मुख्य ब्यूरो| 31 मई 2025/पटना विश्वविद्यालय में 31 मई 2025 को एक भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। यह समारोह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के रूप में महज 9 माह के कार्यकाल में आयोजित दूसरा दीक्षांत समारोह था। माननीय कुलपति प्रोफेसर अजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व तथा विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के असीम सहयोग से यह आयोजन पूरी गरिमा एवं सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर प्रोफेसर गिरीश कुमार चौधरी को डि-लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 57 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि, तथा 1200 विद्यार्थियों को एम.ए. की डिग्री प्रदान की गई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर परीक्षा नियंत्रक ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विश्वविद्यालय परिसर में उल्लास का माहौल रहा और समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
– कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























