विकास कुमार सिंह/नीति आयोग ने आज CSIR-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (CSIR-IIP), देहरादून में अनुसंधान एवं विकास (R&D) को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से दूसरी परामर्श बैठक का आयोजन किया। इस अहम बैठक में देश में अनुसंधान और नवाचार प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के लिए विभिन्न सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई।
बैठक में नीति आयोग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रमुख वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सभी प्रतिभागियों ने आरएंडडी इकोसिस्टम में समन्वय, नियामकीय सरलीकरण और अनुदान तंत्र को अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।
इस परामर्श बैठक का उद्देश्य भारत को अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने हेतु नीति और प्रक्रिया में जरूरी बदलाव को प्रोत्साहित करना था।
🔗 विस्तृत जानकारी हेतु: PIB रिपोर्ट लिंक
✍️ रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























