सौरभ निगम/’सोलर ऊर्जा किसानों की शक्ति बन सकती है’ — राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2025 में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2025’ में भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के समावेश को बढ़ावा देना रहा।
अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा,
“किसानों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सोलर पैनल एक बड़ा माध्यम बन सकता है। पीएम-कुसुम योजना इसी दिशा में किसानों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है।”
सम्मेलन में देशभर के नीति-निर्माताओं, ऊर्जा विशेषज्ञों और किसानों ने भाग लिया, जहां कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी उपयोग पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने फेडरेशन द्वारा तैयार ‘कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा’ पर रिपोर्ट एवं वार्षिक संदर्भ पुस्तिका का भी औपचारिक विमोचन किया।
🔗 विस्तृत जानकारी के लिए: PIB रिपोर्ट लिंक
✍️ रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























