Kaushlendra Pandey/भारत के रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस उच्च स्तरीय वार्ता में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।
दोनों नेताओं ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कठोर निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
बैठक के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने, भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, समृद्धि और प्रगति के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह मुलाकात दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
🔗 अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक लिंक: PIB रिपोर्ट देखें
✍️ रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी


























