कौशलेन्द्र पाण्डेय-पोलिटिकल एडिटर / पटना/जनता दल यूनाइटेड (JDU) की प्रदेश प्रवक्ता और डुमरांव विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अंजुम आरा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात को अंजुम आरा ने बेहद प्रेरणादायक और ऊर्जा देने वाला बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा:
“बिहार की यशस्वी एवं लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से डुमरांव विधानसभा अंतर्गत विभिन्न कार्य निर्माण को लेकर व्यापक चर्चा एवं मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माननीय अभिभावक के मार्गदर्शन से नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली।”
सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान डुमरांव में चल रहे व प्रस्तावित विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और जल प्रबंधन जैसे प्राथमिक विषय शामिल थे।
गौरतलब है कि अंजुम आरा वर्ष 2020 में डुमरांव से जदयू प्रत्याशी रह चुकी हैं और आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में पुनः इसी क्षेत्र से दावेदारी हैं।
क्षेत्र में लगातार सक्रियता और जनता से जुड़ाव के साथ-साथ पार्टी नेतृत्व से सीधा संवाद उनकी मजबूत राजनीतिक रणनीति का संकेत दे रहा है।
डुमरांव के राजनीतिक समीकरणों में यह मुलाकात एक अहम मोड़ मानी जा रही है, जो आने वाले चुनाव में जदयू की तैयारी को मजबूती दे सकती है।
#Leadership #Grateful #AnjumAra #NitishKumar #JDU #BiharPolitics #Dumraon #CountryInsideNews





























