रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना— मैक्सवेल हर्बल ने अपने सातवें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में “सातवाँ वर्षगांठ स्वागत समारोह” का आयोजन बड़े ही भव्य और प्रेरणादायक रूप में किया। यह आयोजन न केवल कंपनी की अब तक की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि भविष्य के लिए निर्धारित लक्ष्यों और योजनाओं को साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी बना।
समारोह का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य और आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया, जिससे पूरे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। इस अवसर पर शैलेश तिवारी, मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया।
गुजरात से आए मोटिवेशनल ट्रेनर जितेश गढिया और प्रेम ओझा ने उपस्थित जनों को व्यवसायिक और व्यक्तिगत विकास से जुड़े व्यावहारिक सूत्रों से अवगत कराया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने कार्यक्रम में भाग ले रहे युवाओं और लीडर्स को आत्मबल और नई दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम की विशेष गरिमा बढ़ाई कंपनी के माननीय CMD डॉ. रविशंकर ओझा ने, जिनकी उपस्थिति स्वयं में प्रेरणा का स्रोत रही। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि,
“इन सात वर्षों में मैक्सवेल हर्बल ने गुणवत्ता, समर्पण और नवाचार के बल पर देशभर के ग्राहकों का विश्वास जीता है। हमारा लक्ष्य अब स्वास्थ्य, समृद्धि और सामाजिक उत्तरदायित्व में और अधिक मजबूती से कार्य करना है।”
इस आयोजन में कंपनी की मजबूत नेतृत्व टीम, वितरकगण, सहयोगी और सैकड़ों आमंत्रित अतिथि शामिल हुए। मुख्य लीडरशिप में मनोज रॉय, सन्तोष रॉय, शैलेन्द्र, शशिकांत, ओम प्रकाश, डॉ. प्रवीण, सुधीर पांडेय, उमाशंकर चौधरी, सतेंद्र पांडेय, विभा रॉय, मंजूषा, रिया प्रकाश, ज्ञानती तिवारी, देवंती, उर्मिला, रिंकी, मनोरंजन, मुकेश, संतोष, सुमंत, चंद्रभूषण, राजकुमार, देवनाथ, गणेश, विकास, पवन, राजाराम, सुनील दास, कमलेश, जितेंद्र, अभिषेक, नीकू निराला, रणधीर ओझा, बिनोद, सुदामा, लालदास सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वादिष्ट भोज ने इस समारोह को और भी उल्लासमय और पारिवारिक बना दिया। पूरे आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि मैक्सवेल हर्बल न केवल एक व्यावसायिक ब्रांड है, बल्कि यह लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला एक आंदोलन भी बन चुका है।
यह समारोह मैक्सवेल हर्बल की नई ऊर्जा, दृष्टिकोण और संकल्प का प्रतीक बनकर समाप्त हुआ — जहां से सफलता की अगली यात्रा की शुरुआत होती है।
– कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना





























