प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, बताया देश का महान प्रेरणा स्रोत
नई दिल्ली। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत के आदिवासी समाज का गौरव और प्रेरणा स्रोत बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन को आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका त्याग, बलिदान और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
गौरतलब है कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनजातीय समुदाय को संगठित कर संघर्ष किया था और कम उम्र में ही देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज भी उन्हें ‘धरती आबा’ यानी धरती पिता के रूप में आदिवासी समाज पूजता है।