राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित संत कुटी पलटू दास आश्रम प्रांगण में ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। आश्रम की महंत एवं ट्रस्ट की अध्यक्ष खुशबू दिनेशानंद की अगुवाई में सोमवार को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत मंगलवार को हवन पूजन और पौधारोपण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस धार्मिक आयोजन में जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, इकबाल अहमद, सौरभ निगम, राम यादव, विजय शंकर दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार केपी तिवारी, समाजसेवी जोगिंदर सिंह खालसा, चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रामचंद्र सिंह, विवेक पांडेय, इंडस्ट्रियलिस्ट शिव शंकर मिश्रा, ज.पा. कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडेय, राधेश्याम तिवारी, बृजराज शर्मा, सत्यव्रत दुबे समेत अनेक गणमान्य जनों ने सहभागिता की।
भक्ति, सेवा और सामाजिक सहभागिता का यह आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा, समर्पण और सहयोग की मिसाल बना रहा।
(रिपोर्ट: प्रियंका / लखनऊ संवाददाता – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)




























