पटना से कौशलेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट/पटना के अशोक राजपथ पर बना बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाइओवर आज पटनावासियों को समर्पित कर दिया गया। इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बना पूरा शहर, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस विश्वस्तरीय फ्लाइओवर का लोकार्पण किया।
यह फ्लाइओवर अपनी अनोखी बनावट और चार-लेयर वाली यातायात व्यवस्था के कारण न केवल बिहार बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके चालू हो जाने से अशोक राजपथ समेत पूरे पटना में यातायात व्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा। साथ ही यह फ्लाइओवर बिहार की तरक्की और आधुनिकता की एक नई पहचान बनकर उभरेगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री नीतीन नवीन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह गांधी, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, “यह फ्लाइओवर पटना को एक स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित आवागमन मिले।”
मुख्य विशेषताएं:
चार स्तरों पर यातायात का संचालन
अत्याधुनिक निर्माण तकनीक
स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत एक बड़ी उपलब्धि
पटना की ऐतिहासिक अशोक राजपथ को मिलेगा नया रूप
पटनावासियों के लिए यह दिन निस्संदेह एक गौरवपूर्ण क्षण है। इस डबल डेकर फ्लाइओवर से ना सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि शहर का सौंदर्य और सुगमता भी बढ़ेगी।
#JDU #NitishKumar #DoubleDeckerFlyover #AshokRajpath #PatnaDevelopment #HistoricDayForPatna #BiharInfraBoost #SmartCityPatna
✍🏻 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
























