कटिहार से रिपोर्ट || कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/कटिहार: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर महागठबंधन की राजनीति पर बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। कटिहार दौरे पर पहुंचे पप्पू यादव ने इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव के उस बयान पर करारा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची अपने पास सौंपे जाने की बात कही थी।
पप्पू यादव ने दो टूक कहा— “कांग्रेस पार्टी के माई-बाप राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे जी हैं। कांग्रेस किसे टिकट देगी, इसका निर्णय कांग्रेस पार्टी खुद करेगी। महागठबंधन के हर घटक दल को अपने-अपने उम्मीदवारों पर विचार करने का पूरा अधिकार है। किसी को भी बेवजह दूसरे दल की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।”
हालांकि पप्पू यादव ने अपने बयान में तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके तेवरों से साफ है कि विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में ‘महाभारत’ के संकेत मिलने लगे हैं।
(यह रिपोर्ट कटिहार से कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के लिए है)
























