कशिश सिंह, मुंबई/केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में नारसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (NMIMS) के नए भवन और मुकेश पटेल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “मुंबई भारत की अर्थव्यवस्था का इंजन है और वैश्विक स्तर पर यह चौथे स्थान पर है। यह शहर न केवल आर्थिक शक्ति है, बल्कि शिक्षा और नवाचार का भी केंद्र बनता जा रहा है।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा, “आप उद्यमी बनें, तकनीक का उपयोग कर विश्व की समस्याओं का समाधान करें, देश की जीडीपी में योगदान दें, रोजगार सृजित करें और वंचित वर्गों को ऊपर उठाएं।”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संस्थान के शैक्षणिक और तकनीकी योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “महाराष्ट्र सरकार शिक्षा, कौशल और रोजगार को लेकर प्रतिबद्ध है और ऐसे संस्थानों का विकास राज्य को भविष्य की दिशा देगा।”
नए भवनों की विशेषताएँ:
अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, रिसर्च सेंटर, स्मार्ट क्लासरूम और इनोवेशन हब
तकनीकी शिक्षा को विश्वस्तरीय स्तर पर ले जाने का प्रयास
छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले अधिगम संसाधन
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, NMIMS प्रबंधन, फैकल्टी सदस्य, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



























