Kaushlendra Pandey।बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सत्ता में रहते हुए लोकतंत्र को सचमुच गरीबों के घरों तक पहुँचाया, वहीं भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का बार-बार अपने राजनीतिक फायदे के लिए दुरुपयोग कर रही है।
एजाज अहमद ने कहा, “देश और राज्य की जनता जानती है कि भाजपा किस तरह लोकतंत्र की आत्मा को कुचलते हुए सत्ता की राजनीति करती है। लालू जी ने सामाजिक न्याय और हाशिए के वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाकर लोकतंत्र को मजबूत किया।”
राजद प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है और जब-जब जनता की आवाज़ बुलंद होती है, तब-तब लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम करती है।
बयानबाज़ी के इस दौर से राज्य की राजनीति में फिर से गर्मी आ गई है।


























