सीवान ब्यूरो,कौशलेन्द्र पाण्डेय:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए कहा, “मैं कल ही विदेश से लौटा हूँ। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सभी नेता भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं और भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से बिहार की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा, “इस परिवर्तन में बिहार की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।”
पीएम मोदी के इस संबोधन से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि केंद्र सरकार बिहार को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके इस संदेश ने राज्य में नई उम्मीदें जगा दी हैं और आने वाले वर्षों में बिहार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बदलाव की संभावनाओं को बल मिला है।
प्रधानमंत्री का यह दौरा 2025 के आम चुनावों से पहले राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





























