रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार को अभूतपूर्व विकास योजनाओं की सौगात दी। 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुल 22 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया। ये परियोजनाएं राज्य के जल, सीवरेज, ऊर्जा और रेलवे बुनियादी ढांचे को नया आयाम देंगी।
शुभारंभ की गईं 8 प्रमुख परियोजनाएं:
- दीघा एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क
-
कंकड़बाग एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क
-
मोकामा आई एंड डी और एसटीपी
-
फतुहा आई एंड डी और एसटीपी
-
बेगूसराय एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क
-
बख्तियारपुर आई एंड डी और एसटीपी
-
वैशाली-देवरिया के बीच 29 किमी नई रेल लाइन
-
हाजीपुर-सुगौली 148 किमी नई रेल लाइन
शिलान्यास की गईं 14 बड़ी परियोजनाएं:
-
बेगूसराय जलापूर्ति परियोजना
-
छपरा जलापूर्ति परियोजना
-
बक्सर जलापूर्ति परियोजना
-
मोतिहारी सीवरेज व सेप्टेज प्रबंधन परियोजना
-
सासाराम सीवरेज नेटवर्क एवं ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना
-
सीवान सीवरेज नेटवर्क ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना (फेज-1)
-
आरा जलापूर्ति परियोजना
-
सीवान जलापूर्ति परियोजना
-
सासाराम जलापूर्ति परियोजना
-
मोतिहारी आई एंड डी और एसटीपी
-
रक्सौल आई एंड डी और एसटीपी
-
बक्सर आई एंड डी और एसटीपी
-
आरा आई एंड डी और एसटीपी
-
500 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (राज्य के विभिन्न ग्रिड उप-स्टेशनों पर)
🔍 बिहार के विकास को मिलेगी रफ्तार
इन परियोजनाओं से राज्य में न केवल पेयजल, स्वच्छता और जल-प्रबंधन व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि रेलवे नेटवर्क और ऊर्जा भंडारण की क्षमता भी बढ़ेगी। इससे शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि “बिहार देश की प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाएगा और आज की ये परियोजनाएं उसी दिशा में एक बड़ा कदम हैं।”
राजनीतिक संदेश
राजनीतिक दृष्टिकोण से यह उद्घाटन 2025 विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा एनडीए के लिए बिहार में बड़ा संदेश है।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी
ब्यूरो: पटना | संपादन: कौशलेंद्र पाण्डेय





























