रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/नई दिल्ली। 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में भव्य योग सत्र का आयोजन हुआ, जिसका नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इस आयोजन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें सांसद, पूर्व सांसद, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारी शामिल थे। सभी ने मिलकर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “दुनियाभर में किए गए वैज्ञानिक अध्ययनों और शोधों से यह सिद्ध हुआ है कि योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।”
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल योग के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि “एक धरती, एक स्वास्थ्य” के सिद्धांत को भी बढ़ावा देना रहा।
इस आयोजन के ज़रिए संसद ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संतुलित और वैज्ञानिक पद्धति है, जो संपूर्ण मानवता के कल्याण का माध्यम बन सकती है।
#YogaForOneEarthOneHealth #InternationalDayofYoga2025 #IDY2025





























