पटना 22 जून; 2025/नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत खरीक प्रखंड के अम्भो गांव में दिनांक 14 जून, 2025 को एक गरीब एवं अत्यंत पिछड़ी जाति की महिला के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की गई है। इस घटना की जांच हेतु राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के द्वारा एक 9 सदस्यीय जांच टीम का गठन निम्नलिखित रूप में किया गया है:- राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल इस टीम के संयोजक होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० कांति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्रीमती बीमा भारती, राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव, मुंगेर लोकसभा के पूर्व प्रत्यासी श्रीमती कुमारी अनिता, पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, प्रदेश महासचिव, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अरूण कुमार यादव इस टीम के सदस्य होंगे।
उक्त जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह जांच टीम के सदस्य अरुण कुमार यादव ने देते हुए कहा कि यह जांच टीम दिनांक 24 जून, 2025 को घटना स्थल पर तत्संबंधी वस्तु स्थिति का संकलन कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे।



























