स्वदेशी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, 29 जून को राज्यपाल – बिहार की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शंखनाद
डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना।संघ कार्यालय, पटना में आयोजित एक अति महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 29 जून (रविवार) प्रातः 8 बजे से बिहार विधान परिषद सभागार में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान का सामूहिक संकल्प और शंखनाद महामहिम राज्यपाल बिहार की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक विचार-विमर्श बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के विचार वर्ग की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में भाजपा, सहकार भारती, विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, कैट (CAIT), विभिन्न व्यापारिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वदेशी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों, विचारों और नीतियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
संगठनों ने तय किया है कि यह अभियान न केवल एक सामाजिक संकल्प होगा, बल्कि इसे राष्ट्र के आर्थिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का माध्यम भी बनाया जाएगा।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना