Kaushlendra Pandey, पटना।बिहारवासियों के लिए गर्व और आस्था से जुड़ी एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर सहित समग्र विकास के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है। साथ ही, एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हम सभी शीघ्र मंदिर निर्माण पूरा कराने के लिए कृतसंकल्पित हैं।”
मुख्यमंत्री का यह ट्वीट बिहार में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पुनौराधाम को आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और एक दिव्य वातावरण मिल सके।
यह परियोजना न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगी, बल्कि स्थानीय विकास, रोजगार और पर्यटन को भी नई दिशा देगी।
मुख्य बिंदु:
पुनौराधाम, सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण
डिजाइन तैयार, ट्रस्ट का गठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प – शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराना
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना




























