प्रियंका भारद्वाज:पंढरपुर। देशभर में फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने वाले ‘#FitIndiaMovement’ के तहत ‘फिट इंडिया सन्डे ऑन साइकिल – पंढरपुर एडिशन 2025’ में इतिहास रच दिया गया। इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक साइक्लिस्टों ने भाग लिया और 7 दिन तक पैडलिंग करते हुए 10 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर आयोजन स्थल तक पहुंचे।
कार्यक्रम में भारत सरकार की युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की उपस्थिति रही, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा ताई खड़से ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए नागरिकों से “फिट इंडिया सन्डे ऑन साइकिल” में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
रक्षा ताई खड़से ने अपने संदेश में कहा,
“हमारा उद्देश्य सिर्फ लोगों को फिट रखना नहीं, बल्कि फिटनेस को जीवन की आदत बनाना है। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है।”
इस भव्य आयोजन के माध्यम से ‘फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़’ के राष्ट्रीय मंत्र को दोहराते हुए, आम नागरिकों से रोज़ाना शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया गया।
यह कार्यक्रम अब तक का सबसे बड़ा साइक्लिंग जमावड़ा बनकर उभरा है, जिसने न केवल फिटनेस बल्कि हरित और पर्यावरणीय चेतना को भी एक नई दिशा दी है।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
[सूत्र: PIB प्रेस विज्ञप्ति – https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2138728]





























