प्रियंका भारद्वाज:नई दिल्ली ब्यूरो। युवा मामलों और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित ‘फिट इंडिया सन्डे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को राजधानी नई दिल्ली में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया।
मंडाविया ने साइकिल चलाते हुए कहा,
“साइकिल का एक पैडल भी भारत को फिटनेस पावरहाउस बना रहा है। हर नागरिक की भागीदारी भारत को स्वस्थ, सशक्त और सतत विकास की दिशा में ले जा रही है।”
कार्यक्रम का आयोजन योगासना भारत के सहयोग से हुआ, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में साइक्लिंग प्रेमी शामिल हुए।
इस अवसर को खास बनाने पहुंचे कई जाने-माने खिलाड़ी और हस्तियां—
#FitIndia एम्बेसडर और अभिनेत्री मिया मैल्ज़र,
ओलंपियन रेसवॉकर प्रियंका गोस्वामी,
पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल,
ताइक्वांडो चैंपियन रोडाली बरुआ,
और फिट इंडिया आइकन अभिनेत्री मधुरिमा तुली।
इसी क्रम में पंढरपुर में आयोजित साइक्लिंग ड्राइव की शोभा बढ़ाने पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा ताई खड़से, जिन्होंने लोगों को नियमित व्यायाम और साइक्लिंग को जीवनशैली में शामिल करने की अपील की।
‘फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़’ के मंत्र को बढ़ावा देने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम ने फिटनेस, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी के समावेशी संदेश को देशभर में फैलाया।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
[सूत्र: PIB प्रेस विज्ञप्ति – https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2138725]




























