Kaushlendra Pandey:पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश पार्टी कार्यालय में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब पार्टी के संस्थापक और बिहार की राजनीति के पुरोधा, आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी ने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखा गया। नामांकन के दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
लालू प्रसाद यादव के इस कदम को पार्टी के भीतर संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके दोबारा अध्यक्ष बनने से पार्टी को नया ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलेगी।
लालू यादव ने नामांकन के पश्चात मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा –
“RJD की लड़ाई गरीब, पिछड़े और समाज के वंचित वर्गों के हक के लिए है, और यह संघर्ष हम पहले से ज्यादा मजबूती के साथ जारी रखेंगे।”
यह नामांकन बिहार की सियासत में नए समीकरण और RJD के भविष्य की रणनीति को भी परिभाषित करेगा।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी | #LaluYadav #RJD #Bihar #TejashwiYadav




























