प्रियंका भारद्वाज/नई दिल्ली। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के दूसरे वर्ष के दौरान दिए गए 51 भाषणों के संग्रह ‘Wings to Our Hopes (Volume-II)’ का औपचारिक विमोचन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया, जिसमें अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह संग्रह केवल भाषणों का संकलन नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मार्गदर्शक दस्तावेज है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व और दृष्टिकोण भारत को एक मजबूत, समावेशी और संवेदनशील राष्ट्र की ओर अग्रसर करता है।
‘Wings to Our Hopes’ (Volume-II) में विभिन्न अवसरों पर दिए गए राष्ट्रपति के प्रेरणादायक और दूरदर्शी वक्तव्यों को संकलित किया गया है। इनमें शिक्षा, सामाजिक न्याय, विज्ञान, संस्कृति और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे विविध विषयों को गहराई से छुआ गया है।
यह पुस्तक नीति निर्माताओं, छात्रों, शोधकर्ताओं और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा जारी विस्तृत विवरण के लिए यहां क्लिक करें।





























