सौरभ निगम (समाचार रिपोर्ट, कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी):
वाराणसी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद एकमात्र ऐसी परिषद है जहाँ दो सदस्य राज्यों के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। इसे उन्होंने बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।
बैठक में राष्ट्रीय महत्व के 19 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें सुरक्षा, आधारभूत संरचना, कृषि, स्वास्थ्य और पंचायतों की आय बढ़ाने जैसे विषय शामिल थे।
गृह मंत्री ने विशेष रूप से ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि के लिए नए नियमों के निर्माण और क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ग्राम स्वराज की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकता है।
👉 विस्तृत विवरण: PIB रिपोर्ट
✍️ रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























