प्रियंका भारद्वाज (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी):नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की गहन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अभियान से जुड़े नोडल अधिकारियों ने अब तक की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में रबी सीजन के लिए भावी कार्ययोजना पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभियान के तहत अब ‘क्रॉप वॉर’ की रणनीति पर काम किया जा रहा है, जो विशेष रूप से दालें, तिलहन, सोयाबीन, कपास और गन्ना जैसी प्रमुख फसलों पर केंद्रित होगी।
इस पहल का उद्देश्य उत्पादन में वृद्धि, आत्मनिर्भरता और किसानों की आय में सुधार सुनिश्चित करना है।
👉 विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें: PIB रिपोर्ट
✍️ रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























