Kaushlendra Pandey/पटना। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी।मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित देशरत्न मार्ग पर ‘संवाद’ में आयोजित एक विशेष समारोह में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में युवाओं को रोजगार देने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें राज्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय कुमार सिन्हा, साथ ही मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी और श्री जयंत राज कुशवाहा, सहित कई वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर “#RojgarMatlabNitishSarkar” नारे के साथ यह संदेश भी दिया गया कि नीतीश सरकार युवाओं के लिए लगातार अवसरों का निर्माण कर रही है।



























