:
इंदौर, 25 जून — भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज इंदौर में आपातकाल की विभीषिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 1975 में लागू की गई कांग्रेस सरकार की तानाशाही और अमानवीय नीतियों पर खुलकर चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक श्री अजय विश्नोई ने विचार रखते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा, न्यायपालिका की स्वतंत्रता छीनी और 90 से अधिक लोकतांत्रिक सरकारों को बर्खास्त कर संविधान का अपमान किया।
डॉ. त्रिवेदी ने कहा, “कांग्रेस ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी अंतहीन तकलीफें दीं। आज लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी सेनानियों को हमारा नमन है।”
इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
भाजपा ने इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाते हुए देशवासियों से लोकतंत्र की रक्षा में सजग रहने का आह्वान किया।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























