सौरभ निगम /चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का विरोध, काला कपड़ा पहन मीडिया के सामने आईं.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काला कपड़ा पहनकर विरोध दर्ज कराती हुईं नजर आईं।
मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्ति जताई और काले कपड़े के जरिए लोकतांत्रिक ढंग से विरोध प्रकट किया। ममता बनर्जी का यह विरोध चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज़गी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
✍️ रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
























