Kaushlendra Pandey /सात निश्चय–3: 94 लाख गरीब परिवारों को रोजगार से जोड़ने का संकल्प, जदयू ने पटना में लगाया पोस्टर.राज्य के गरीब परिवारों के उत्थान को लेकर नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से पटना में पोस्टर लगाया गया। पोस्टर के माध्यम से बताया गया कि सात निश्चय–3 के तहत सरकार “दोगुना रोजगार–दोगुनी आय” सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है।
पोस्टर में उल्लेख किया गया है कि राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रति परिवार 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य गरीब और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना है।
✍️ रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























