सौरभ निगम/नई दिल्ली।केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 सिर्फ एक साल का बजट नहीं, बल्कि तकनीक और AI-आधारित संरचनात्मक सुधारों के जरिए भारत के भविष्य को दिशा देने वाला रोडमैप है।
उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग के हितों को केंद्र में रखा गया है, खासकर स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े निवेश के जरिए कैंसर, मधुमेह और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के इलाज को सस्ता और सुलभ बनाने पर जोर दिया गया है।
डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, बजट 2026–27 में AI, नवाचार और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देकर भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
✍️ कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























