सौरभ निगम | नई दिल्ली ब्यूरो/विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्लस्टर वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 जारी, प्रो. अजय कुमार सूद ने किया लोकार्पण
भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 26 जून 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक के दौरान “विज्ञान और प्रौद्योगिकी (S&T) क्लस्टर वार्षिक रिपोर्ट 2024-2025” का विमोचन किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में वैज्ञानिक सचिव डॉ. परविंदर मैनी, क्लस्टर के सभी CEO, COO, प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर और OPSA की एसएंडटी क्लस्टर टीम ने भाग लिया।
रिपोर्ट में देशभर में कार्यरत विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्लस्टर्स की उपलब्धियों, नवाचारों और भविष्य की रणनीतियों को प्रस्तुत किया गया है। यह पहल देश के वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
Source: pib.gov.in


























