Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया और महत्वपूर्ण संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज तकनीक, शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में भारतीय भाषाओं को अभूतपूर्व बढ़ावा मिल रहा है। यह न केवल भाषाई समृद्धि है, बल्कि सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजभाषा हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
🔗 पूरी जानकारी: pib.gov.in लिंक
✍🏻 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी

























