सौरभ निगम /लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला के परिजनों ने शिष्टाचार भेंट की। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाक़ात में श्री शुभांशु शुक्ला की माता श्रीमती आशा शुक्ला, पिता श्री शंभू दयाल शुक्ला, बहन सुश्री शुचि मिश्रा तथा भतीजे श्री वैश्विक मिश्रा उपस्थित रहे।
परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों को साझा किया और राज्य सरकार से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री ने भी परिजनों को बधाई दी और कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि हमारे राज्य का सपूत भारत के अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बनने जा रहा है।
✍🏻 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























