Kaushlendra Pandey/पटना। आज आयोजित छात्र-युवा संसद में राजद नेता तेजस्वी यादव का जोशीला संबोधन सुनने के लिए युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तेजस्वी यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के युवा अब 20 वर्षों की निकम्मी NDA सरकार की मंशा को भांप चुके हैं।
तेजस्वी ने कहा, “अब युवा सत्ता के फैसले का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि सत्ता का फैसला खुद करेगा। बिहारी युवा मिट्टी के नहीं, हौसलों और हिम्मत से बने हैं। हमारी सोच में लहू नहीं, क्रांति दौड़ती है।”
तेजस्वी यादव ने छात्र-युवाओं का आह्वान करते हुए कहा — “उठो, ठानों और चलो, जब तक बिहार फिर से ज्ञान, कर्म, भक्ति और प्रगति की राजधानी न बन जाए, तब तक मत रुकना।”
इस मौके पर तेजस्वी ने युवाओं को बदलाव की धुरी बताया और कहा कि नया बिहार युवा नेतृत्व से ही बनेगा।
✍🏻 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#TejashwiYadav #Bihar #RJD #YouthPower #StudentParliament #News

























