सौरभ निगम/गांधीनगर से रिपोर्ट/पुस्तकालयों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम, गांधीनगर में INFLIBNET केंद्र का दौरा और मोबाइल ऐप का लोकार्पण.
गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र स्थित सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क (INFLIBNET) केंद्र का आज एक विशेष दौरा किया गया, जहां पुस्तकालयों के विकास और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इस दौरे के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि INFLIBNET के माध्यम से देशभर के पुस्तकालयों को डिजिटल एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वे शिक्षा, संस्कृति और इतिहास को जानने के साथ-साथ शोध व अनुसंधान (R&D) में रुचि रखने वाले छात्रों और नागरिकों के लिए भी उपयोगी संसाधन केंद्र बन सकें।
इस अवसर पर ‘सस्तु साहित्य वर्धक कार्यालय’ के मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया गया। यह मोबाइल ऐप पुस्तक प्रेमियों के लिए एक वरदान साबित होगा, क्योंकि इसके माध्यम से वे अपनी पसंदीदा किताबें आसानी से खोज और प्राप्त कर सकेंगे। ऐप का उद्देश्य सस्ते और गुणवत्तापूर्ण साहित्य को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
इस पहल से न केवल डिजिटल इंडिया अभियान को बल मिलेगा, बल्कि साहित्यिक चेतना को भी नई दिशा मिलेगी।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, गांधीनगर



























