गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
सौरभ निगम -गोरखपुर से रिपोर्ट/गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
जनता से सीधे संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता को त्वरित न्याय और राहत मिले।
मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि लोक-कल्याण की भावना से ही शासन चलाया जा रहा है और ‘जनता दर्शन’ जैसे कार्यक्रम आमजन की पीड़ा को सीधे सुनने और समाधान का सशक्त माध्यम हैं।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
#JantaDarshanUP #UPCM #YogiAdityanath