लखनऊ /अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘Youth अड्डा’ और CM YUVA ऐप का शुभारंभ, GI टैग के लिए हुआ MoU आदान-प्रदान
सौरभ निगम -लखनऊ से रिपोर्ट/अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘Youth अड्डा’ और CM YUVA ऐप का शुभारंभ, GI टैग के लिए हुआ MoU आदान-प्रदान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर लखनऊ के किसान बाजार परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ‘Youth अड्डा’ का लोकार्पण किया तथा ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (CM YUVA) के मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। यह पहल राज्य में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से की गई है।
इस अवसर पर प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI टैग) दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हेतु विभिन्न पक्षों के बीच MoU का आदान-प्रदान भी किया गया, जिससे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने औद्योगिक आस्थान ख्यामई (अलीगढ़) के आवंटियों को आवंटन पत्र प्रदान किए, साथ ही MSME, CM YUVA, ODOP सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व टूलकिट भी वितरित की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “MSME सेक्टर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और युवा उद्यमियों को सशक्त कर उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, लखनऊ
#UPCM #MSMEDay #CMYUVA #YouthAdda #GIटैग #ODOP #MSMEUttarPradesh