स्नेहा सिंह/कोलकाता से ग्राउंड रिपोर्ट/दिघा में श्रीजगन्नाथधाम से रथयात्रा उत्सव की पहली ऐतिहासिक शुरुआत, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने खींचा रथ
पश्चिम बंगाल में आज पवित्र रथयात्रा उत्सव के अवसर पर एक नया अध्याय जुड़ा, जब नवनिर्मित दिघा के श्रीजगन्नाथधाम में पहली बार भक्ति और श्रद्धा के साथ रथ यात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत की गई।
देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री स्वयं दिघा के पवित्र तीर्थस्थल पर उपस्थित रहीं और भक्तों के साथ मिलकर भगवान श्रीजगन्नाथ के रथ की रस्सी खींची।
मुख्यमंत्री ने कहा—
“নয়নপথগামী তুমি জগন্নাথ স্বামী, জয় জগন্নাথ!”
“अंतरतम से यही प्रार्थना है कि अनंत, अनादि पुरुषोत्तम श्री श्री जगन्नाथजी की कृपा से सभी का जीवन सुखमय और मंगलमय हो। दिघा की धरती आज आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन गई है। रथयात्रा के इस पावन अवसर पर धर्म, जाति और समुदाय के सभी लोग एक साथ सम्मिलित होकर बंगाल की सांप्रदायिक सौहार्द, एकता और शांति का संदेश दे रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पवित्र रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौरवशाली बंगाल हमेशा सामाजिक समरसता और भक्ति परंपरा का ध्वजवाहक रहेगा।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, दिघा
#RathaYatra2025 #JoyJagannath #DighaJagannathDham #WestBengal #SpiritualUnity





























