सौरभ निगम/गोधरा, गुजरात | 29 जून 2025 —केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, गोधरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और कई अन्य कार्यों की आधारशिला एक वीडियो संदेश के माध्यम से रखी। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी श्री गोविंद गुरु जी के योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमित शाह ने कहा, “श्री गोविंद गुरु जी का अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष, मंगढ़ को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाता है। उनका जीवन आदिवासी समाज के आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और संस्कृति के लिए एक आदर्श प्रेरणा है।”
उन्होंने कहा कि आज जब देश आज़ादी के अमृत काल में प्रवेश कर चुका है, तब ऐसे महानायकों के संघर्ष और बलिदान को याद करना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत गृह मंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया, उनमें शैक्षणिक भवन, अनुसंधान केंद्र, छात्रावास और अन्य बुनियादी ढांचा सुविधाएँ शामिल हैं, जो आदिवासी क्षेत्र में उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
अमित शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दे रही है।
पूरा विवरण पढ़ें: PIB प्रेस विज्ञप्ति
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
(देश की सच्ची खबर, आपके साथ)




























