प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़े भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से की बातचीत
Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली, 29 जून 2025 —प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष अभियान के गौरवशाली क्षण में एक ऐतिहासिक संवाद किया। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से जुड़े ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से सीधा संवाद किया और उन्हें भारत का तिरंगा अंतरिक्ष में फहराने पर हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आपको अंतरिक्ष में भारत का झंडा लहराने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह न केवल आपके साहस और वैज्ञानिक उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।”
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारत की ताकत के दो स्तंभों — विज्ञान और अध्यात्म — पर भी बल दिया। उन्होंने कहा, “विज्ञान और अध्यात्म दोनों ही भारत की शक्ति हैं। हम इन दोनों के संतुलन से विश्व को एक नई दिशा दे सकते हैं।”
यह संवाद न केवल भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि भारत की वैश्विक वैज्ञानिक प्रतिष्ठा को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाता है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारे युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
पूरा संवाद और प्रधानमंत्री का संबोधन यहाँ पढ़ें
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
(देश की सच्ची खबर, आपके साथ)